Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana 2023 | आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना 2023

Table of Contents

Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana 2023 | आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना 2023, प्रस्तावना


कर्ज में डूबे किसानों की आर्थिक समस्याओं से निदान दिलाने के लिए सरकार को बहुत चिंता थी इसके लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती है।

इसी दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना है।

Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana 2023 | आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना 2023, क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा। किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए फसलों की खरीद पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को तुरंत भुगतान करने पर बल दिया जाएगा।

इसके अंतर्गत सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए की धनराशि का बजट निर्धारित किया गया है। सरकार किसानों द्वारा उत्पन्न की जाने वाली फसल को तत्कालीन भुगतान पर विचार कर रही है। राज्य में खेती की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2023 से विभिन्न विकास खंडों में किसान उत्पादक संगठनों की स्थापना की जाएगी। यह संगठन प्रत्येक ब्लॉक स्तर के अनुसार विकसित किए जाएंगे।

Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana 2023 | आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना 2023, एक नज़र में

योजना का नामAtma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
योजना का लाभार्थीराज्य के किसान
योजना का उद्देश्यकिसानों की आय को दोगुना करना
बजट राशि1000 करोड़ रुपए
योजना का राज्यउत्तर प्रदेश
योजना का साल2023
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी

Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana 2023 | आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना 2023, का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार कर किसानों की आय में वृद्धि करना है।तथा उन्हें खेती में बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा सके। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाया जाएगा।

इस योजना के माध्यम से किसानों का जीवन खुशहाल बनाने के लिएकृषि में अधिक से अधिक उत्पादन कर सकेगा। राज्य किसानों को आधुनिकीकरण तरीके से खेती करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ एवं कृषि के नए-नए उपकरणों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। राज्य में कृषि क्षेत्र को एक नया स्वरूप देने के लिए सरकार द्वारा आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना को संचालित किया जाएगा।

Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana 2023 | आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना 2023, लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य किसानों की आय बढ़ाने हेतु आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना को आरंभ किया गया है।
  • योजना के माध्यम से किसानों को पारदर्शिता तरीके से सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य में इस योजना के माध्यम से अधिक उत्पादन वाली फसलों को अधिक बढ़ावा दिया जाएगा ।
  • आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।
  • खेती से जुड़े सभी कार्यों को आसान बनाने के लिए कृषि के नए उपकरण, मूल्य संवर्धन के कार्यों को राज्य के किसानों तक पहुंचाया जाएगा।
  • कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर किसान उत्पादक संगठन को स्थापित किया जाएगा।
  • राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना को जोड़कर कृषि कार्य को सफल बनाया जाएगा।
  • राज्य के किसानों की स्थिति में सुधार करने का प्रयत्न किया जाएगा।
  • जैविक खेती में 10 से 20% की वृद्धि की जाएगी।
  • विभिन्न योजना के समन्वय से कृषि उत्पादन क्षेत्र को एक नई गति की ओर आकर्षित किया जाएगा।
  • योजना के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
  • किसानों की आय में वृद्धि होगी। जिससे वह एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana 2023 | आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना 2023, पात्रता एवं मापदंड

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • किसान के पास कृषि भूमि से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
  • आत्मनिर्भर कृषक समन्वित योजना के तहत किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana 2023 | आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना 2023, आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि दस्तावेज
  • बैंक पासबुक विवरण
  • किसान प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Atma Nirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana 2023 | आत्मनिर्भरता कृषक समन्वित विकास योजना 2023, आवेदन करने की प्रक्रिया

आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के अंतर्गत जोकिसान आवेदन करना चाहते हैं उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा केवल योजना को जारी करने की घोषणा की गई है,

आवेदन करने हेतु कोई वेबसाइट या पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है और ना ही आवेदन प्रक्रिया से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन करने से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Leave a Comment