Bihar talab Nirman Yojana 2023 बिहार तालाब निर्माण योजना 2023: क्या है, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता के मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया

Bihar talab Nirman Yojana 2023 बिहार तालाब निर्माण योजना 2023, हाइलाइट्स

योजना का नाम बिहार तालाब निर्माण योजना
आरम्भ की गई बिहार सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के मत्स्य किसान
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य तालाब निर्माण करके मछली पालन को बढ़ावा देना
लाभ तालाब निर्माण करके मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा
श्रेणी बिहार सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट http://fisheries.bihar.gov.in/

Bihar talab Nirman Yojana 2023 बिहार तालाब निर्माण योजना 2023, क्या है

बिहार राज्य के नागरिक जो मछली पालन कर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार तालाब निर्माण योजना शुरू की गई है। ऐसे सभी किसान जो मछली पालन करना चाहते हैं, उन सभी किसानों को इस योजना के माध्यम से तालाबों के निर्माण के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा।
राज्य के सभी नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए बिहार तालाब निर्माण योजना शुरू की गई है।
इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को तालाबों के निर्माण के लिए मछली पालन के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी, इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। यह योजना पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा संचालित की जा रही है, एकड़ के अनुसार इस योजना के तहत अनुदान राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा बिहार तालाब निर्माण योजना के तहत 16.70 लाख/एकड़ का 80% अनुदान राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा, जो नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए अपनी जमीन या जमीन लीज पर होना अनिवार्य है।

Bihar talab Nirman Yojana 2023 बिहार तालाब निर्माण योजना 2023, उद्देश्य

बिहार तालाब निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य तालाबों का निर्माण कर मछली पालन को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से, बिहार राज्य और जिन जिलों में पठार है, वहां तालाबों और संबद्ध इकाइयों की स्थापना करके मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके अलावा बिहार तालाब निर्माण योजना 2023 के माध्यम से राज्य के किसानों को मछली पालन के लिए तालाबों के निर्माण के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी, राज्य के सभी नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। ऐसा करके इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Bihar talab Nirman Yojana 2023 बिहार तालाब निर्माण योजना 2023, लाभ एवम विशेषताएं

योजना के सभी लाभ एवं विशेषताएं निम्नलिखित हैं।
  1. बिहार तालाब निर्माण योजना 2023 का शुभारंभ राज्य के मत्स्य किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है।
  2. इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मत्स्य कृषकों को तालाब निर्माण हेतु ₹16,70,000 अनुदान राशि के रूप में दिए जाएंगे। किसानों को यह राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  3. योजना के अंतर्गत 1 एकड़ के हिसाब से राज्य के किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जो मध्य कृषक योजना के आवेदन हेतु इच्छुक हैं वह ऑनलाइन जाकर इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
  5. इस योजना के अंतर्गत सोलर पंप सेट, ट्यूबवेल, उन्नत इनपुट, एकड़ रकबा में तालाब का निर्माण और तालाब पर एक शेड निर्माण आदि निर्माण कार्य किए जाएंगे।
  6. योजना के अंतर्गत तालाबों का निर्माण दक्षिण बिहार के बांका, गया, औरंगाबाद, कैमूर, जमुई, नवादा, मुंगेर एवं रोहतक आदि जिलों में किया जाएगा।
  7. योजना के लिए आवेदन हेतु अंतिम तिथि बिहार सरकार के विभागों द्वारा जारी कर दी गई है।

Bihar talab Nirman Yojana 2023 बिहार तालाब निर्माण योजना 2023, पात्रता के मानदंड

इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु पात्रता के निम्नलिखित मानदंड है।
  • इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक का बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक एक मत्स्य कृषक या किसान होना चाहिए।
  • आवेदक मध्य किसान अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजति से संबंध रखना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत लाभ प्रति एकड़ के हिसाब से प्रदान किया जाएगा।
  • आवेदक मत्स्य किसानों का बैंक में चालू खाता होना अनिवार्य है जो कि उसके मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Bihar talab Nirman Yojana 2023 बिहार तालाब निर्माण योजना 2023, आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. बैंक खाता विवरण
  5. ईमेल आईडी
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. आवेदक का भू स्वामित्व प्रमाण पत्र आदि

Bihar talab Nirman Yojana 2023 बिहार तालाब निर्माण योजना 2023, आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करें।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने डिवाइस जैसे कि कंप्यूटर या मोबाइल पर कोई भी ब्राउज़र जैसे कि क्रोम या फायरफॉक्स खोलना होग।
  • ब्राउज़र खोलने के बाद आपको उसमें बिहार मत्स्य निदेशालय बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको उसका होमपेज खोलता हुआ दिखाई देगा। उस होम पेज पर आपको मत्स्य योजनाओं में आवेदन हेतु पंजीकरण करें के विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा जो कि एक पंजीकरण फॉर्म होगा। आपको उस फॉर्म में आप से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी जाएंगी जो आपको सही-सही दर्ज कर देनी है।
  • इसके बाद आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना है। जिससे जो मोबाइल नंबर आपने जानकारी दर्ज करते समय दर्ज किया था उस पर एक ओटीपी आएगा।
  • मोबाइल नंबर पर ओटीपी को आपको वेबसाइट में दर्ज करना है और सबमिट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • बिहार तालाब निर्माण योजना 2023 हेतु आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हुई।

Leave a Comment