Chardham Yatra 2023 चारधाम यात्रा 2023 ,क्या है, विशेषताएं, पात्रता ,आवेदन कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज

Table of Contents

Chardham Yatra 2023 चारधाम यात्रा 2023 , एक नज़र में

आर्टिकल का नाम
 Chardham यात्रा 2023
चारधाम स्थल
उत्तराखंड
विभाग
उत्तराखंड पर्यटन विभाग
लाभार्थी
चारधामों की यात्रा करने वाले श्रद्धालु
उद्देश्य
श्रद्धालुओं को चारों धामों की यात्रा करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करना
साल
2023
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट
https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/

Chardham Yatra 2023 चारधाम यात्रा 2023 , प्रस्तावना

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही बद्रीनाथ , केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रा तैयारियां तेज कर दी है। श्रद्धालुओं को किसी भी  प्रकार की असुविधा से  बचने  के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 2 महीने पहले ही शुरू कर दिया गया है।
जो भी श्रद्धालु उत्तराखंड के चारों धामों की यात्रा करना चाहते हैं उन्हें पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही श्रद्धालु चारों धामों की यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा चारों धामों पर श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध की जाएगी।

Chardham Yatra 2023 चारधाम यात्रा 2023 , क्या  है

6 महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद चार धाम यात्रा को शुरू किया जा रहा है । चार धाम केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।

भारत में हिंदुओं के तीर्थ स्थलों में से चार धाम यात्रा उत्तराखंड के पहाड़ों में चार पवित्र स्थल पर होती है। यह पवित्र यात्रा उत्तरकाशी में यमुनोत्री से आरंभ होती है। और उसी जिले में गंगोत्री तक जाती है।

यात्रा का तीसरा गंतव्य रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मंदिर है। और अंतिम गंतव्य चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम पर जाकर पूरी होती है।

ये  यात्रा  कुल 1607 किलोमीटर की होती  है। इस बार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसी के बाद श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए उत्तराखंड जा सकेंगे।

Chardham Yatra 2023 चारधाम यात्रा 2023 , कपाट खुलने की तिथि

चारों धामों के दर्शन करने के लिए चारधाम के कपाट को निम्नलिखित तिथि पर खोला जाएगा।

  • 22 अप्रैल को यमुनोत्री का कपाट खोला जाएगा।
  • गंगोत्री में 22 अप्रैल को दर्शन के लिए कपाट खोला जाएगा।
  • वही केदारनाथ में 25 अप्रैल को कपाट खोले जाएंगे।
  • बद्रीनाथ में 27 अप्रैल को भक्तों को दर्शन कराने के लिए कपाट खोले जाएंगे।

Chardham Yatra 2023 चारधाम यात्रा 2023 , मुख्य बिंदु

  • उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए केवल  उन लोगों को ही पंजीयन करना होता है जो उत्तराखंड के निवासी नहीं होते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही यात्री चार धाम की यात्रा के साथ-साथ उत्तराखंड में कहीं भी घूम सकेंगे।
  • उत्तराखंड की सीमा नारसन में आशा रोड़ी श्रद्धालु के अलावा ऋषिकेश और अलग-अलग यात्रा मार्गो पर भी पंजीकरण केंद्रों की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • भीड़भाड़ से बचने के लिए सरकार द्वारा यात्रियों की संख्या को सीमित कर दिया गया है।
  • पहले चरण में हर रोज केदारनाथ में 9000 रजिस्ट्रेशन और बद्रीनाथ में 10,000 रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
  • चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालु व्हाट्सएप की मदद से भी पंजीकरण करा सकते हैं।
  • इसके अलावा ऑनलाइन वेबसाइट और व्हाट्सएप माध्यम के अलावा टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर चारधाम यात्रा के लिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • केदारनाथ से यमुनोत्री धाम मार्ग पर हर 1 किलोमीटर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
  • उत्तराखंड सरकार द्वारा यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य शिविर की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।
  • इसके लिए शिविरों में डॉक्टरों, विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था की जाएगी।
  • इन शिविरों में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को यात्रा के दौरान तैनात किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को ठीक समय पर ही उपचार किया जा सकेगा।
  • सरकार का पूरा प्रयास है कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Chardham Yatra 2023 चारधाम यात्रा 2023 , रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • उत्तराखंड चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए Tourist Care Uttarakhand की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register/Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते हीएक नया पेज पर दो ऑप्शन दिखाई देंगे। रजिस्ट्रेशन या लॉगिन
  • आपको Register Yourself Here फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर और टूर कंपनी ,अकेले या फिर फैमिली जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको टूर कंपनी का नाम, GST नंबर, पासवर्ड और कंफर्म पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी चारधाम यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Chardham Yatra 2023 चारधाम यात्रा 2023 , लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम  टूरिस्ट केयर उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल पर Login to Your Account में मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी टूरिस्ट केयर उत्तराखंड पर लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।

Leave a Comment