Free Aadhaar Update 2023 निशुल्क आधार अपडेट 2023 , एक नज़र में ,प्रस्तावना , क्या है , फायदे ,ऑनलाइन अपडेट

Free Aadhaar Update 2023 निशुल्क आधार अपडेट 2023 , एक  नज़र  में

आर्टिकल का नाम  Free Aadhaar Update
लाभार्थी आधार कार्ड धारक
उद्देश्य ऑनलाइन आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान करना
अपडेट सुविधा निशुल्क
अपडेट करने की अंतिम तिथि  14 जून 2023
साल 2023
अपडेट करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/

Free Aadhaar Update 2023 निशुल्क आधार अपडेट 2023 , प्रस्तावना

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) ने नागरिकों को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया है। जिसमें अपना आधार अपडेट निशुल्क कर  दिया  गया  है ।

अगले 3 महीने तक आधार अपडेट पर आपको कोई भी पैसा नहीं देना होगा। आधार कार्ड काफी अहम दस्तावेज है जो हमारे हर जरूरी कामों में उपयोग किया जाता है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड 10 वर्ष से ज्यादा पुराना हो गया है तो आपको इसे अपडेट करना होगा।

Free Aadhaar Update 2023 निशुल्क आधार अपडेट 2023 , क्या  है

आधार कार्ड धारकों के  लिए  सरकार द्वारा बड़ी घोषणा   की  गई है। UIDAI ने आधार अपडेट 14 जून 2023 तक  निशुल्क कर  दिया  है । यह सुविधा केवल ऑनलाइन अपडेट करने पर ही आपको प्राप्त होगी।

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और कभी अपडेट नहीं हुआ है तो अनिवार्य रूप से अपना आधार अपडेट कराना होगा। UIDAI की ओर से एक निश्चित अवधि के लिए अपडेशन की प्रक्रिया को फ्री रखा गया है।

आधार होल्डर फिजिकल काउंटर पर अपना आधार अपडेट कराते हैं तो आपको उसके लिए 50 रुपए देने होंगे। ऑनलाइन Free Aadhaar Update सेवा को अगले 3 महीने तक के लिए निशुल्क किया गया है।

Free Aadhaar Update 2023 निशुल्क आधार अपडेट 2023 ,निशुल्क आधार अपडेट की सुविधा 24 जून तक रहेगी

UIDAI द्वारा कहा गया है कि आधार कार्ड धारक अपने आधार कार्ड को अपने डॉक्यूमेंट को पोर्टल पर जाकर 15 मार्च से लेकर 14 जून 2023 तक निशुल्क ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं।

जिसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। देश के नागरिकों के लिए लिया गया है यह फैसला लाखों लोगों को लाभ पहुंचाएगा। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ने घोषणा करते हुए बताया है कि यह सुविधा 14 जून तक सभी आधार कार्ड धारकों के लिए निशुल्क रहेगी।

आधार कार्ड धारक 14 जून 2023 तक यूआईडी पोर्टल पर इस फ्री सुविधा का लाभ ले सकते है। निशुल्क आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आधार कार्ड धारकों को सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स जैसे नाम, जन्म तिथि और पता आदि अपलोड करना होगा ताकि उनकी पहचान और जानकारी सही रह सके।

Free Aadhaar Update 2023 निशुल्क आधार अपडेट 2023 , फायदे

  • My Aadhaar पोर्टल पर आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा उपलब्ध है।
  • आधार कार्ड अपडेट में नाम, जन्म तिथि और पता आदि शामिल किया गया है।
  • आधार कार्ड में अपडेट करने से कार्ड धारकों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं आसानी से मिल पाती है।
  • सरकार आधार कार्ड अपडेट से रिकार्ड अपने पास रख सकेगी।
  • इस समय केंद्र एवं राज्य सरकार की 1200 से अधिक योजनाओं का लाभ आधार कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से आसानी से हो जाती है।
  • इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक एनबीएफसी से लेकर टेलीकॉम सर्विस के लिए भी ग्राहकों की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से की जाती है।
  • आधार कार्ड का उपयोग हर जरूरी काम में अनिवार्य कर दिया गया है।

Free Aadhaar Update 2023 निशुल्क आधार अपडेट 2023 , ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम  My Aadhaar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के पेज पर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक कर नए  पेज पर अपना आधार नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर Document Update पर क्लिक कर जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब अपनी डिटेल्स वेरीफाई करनी होगी।
  • इस प्रकार अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड को वेरीफाइड करने के लिए 15 से 30 दिन के अंदर आपकी डीटेल्स ऑनलाइन अपडेट हो जाएगी।