Gargi Puruskar yojna 2023 गार्गी पुरस्कार योजना 2023, हाइलाइट्स
नाम | गार्गी पुरस्कार 2023 |
आरम्भ की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं तथा बारहवीं की छात्राएं |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना |
लाभ | राजस्थान की छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए धनराशि प्रदान करना |
श्रेणी | राजस्थान सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.rajsanskrit.nic.in/ |
Gargi Puruskar yojna 2023 गार्गी पुरस्कार योजना 2023, क्या है
राजस्थान सरकार ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए ऑनलाइन गार्गी पुरस्कार योजना 2023 शुरू की है। इस योजना के तहत छात्राओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, वे घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से गार्गी पुरस्कार प्राप्त कर सकती हैं और आगे की पढ़ाई पास कर सकती हैं।
इस योजना के माध्यम से, सरकार राज्य की छात्राओं को कक्षा 10 वीं और 12 वीं में प्रवेश के लिए पुरस्कार राशि दे रही है। गार्गी पुरस्कार योजना के तहत दसवीं कक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने और अगली कक्षा में प्रवेश लेने पर गार्गी पुरस्कार के रूप में 3000 रुपये की राशि दी जाएगी।
और कक्षा 12 वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये दिए जाएंगे। और अगर आप भी गार्गी पुरस्कार योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको 11वीं और 12वीं में एडमिशन जरूर लेना चाहिए। और अगर किसी छात्र ने कक्षा 10वीं के बाद कक्षा 11वीं में प्रवेश नहीं लिया है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
इस योजना के तहत, राज्य के छात्रों को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
Gargi Puruskar yojna 2023 गार्गी पुरस्कार योजना 2023, उद्देश्य
आज भी हमारे देश में कई ऐसी छात्राएं हैं जो बहुत गरीब होने के कारण अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाती हैं और ऐसे में नागरिक बेटे और बेटियों के बीच बहुत भेदभाव करते हैं जिसके कारण लड़कियों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना के तहत राज्य के माध्यमिक स्तर की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली बालिकाओं को 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने और द्वितीय श्रेणी में प्रवेश लेने और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर सरकार द्वारा पुरस्कार राशि दी जाएगी, ताकि राजस्थान की लड़कियां मजबूत और आत्मनिर्भर बनें।
Gargi Puruskar yojna 2023 गार्गी पुरस्कार योजना 2023, लाभ एवम विशेषताएं
योजना के सभी लाभ एवं विशेषताएं निम्नलिखित हैं
- गार्गी पुरस्कार योजना 2023 के अंतर्गत राज्य की ऐसी लड़कियां जो 10वीं एवं 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं उन्हें छात्रवृत्ति रूप धनराशि देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
- यह धनराशि जैसा कि पहले मैंने कहा छात्रवृत्ति के रूप में रहेगी तो छात्रा उसका कुछ भी कर सकती है वह चाहे तो इस से पढ़ाई कर सकती है या अपने रोजमर्रा का खर्चा संभाल सकती है।
- इस योजना के अंतर्गत जो बालिका 75% अंक से दसवीं कक्षा पास करेगी उसे ₹3000 और जो 12वीं क्लास पास करेगी उसे ₹5000 प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना के अंतर्गत धनराशि रूप पुरस्कार प्राप्त होने पर बालिकाएं सशक्त होंगी और आत्मनिर्भर भी बनेगी।
- योजना के अंतर्गत राज्य की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सरकार के निर्धारित विभागों के द्वारा मदद की जाएगी
- गार्गी पुरस्कार योजना के अंतर्गत जो धनराशि उत्कृष्ट बालिकाओं को प्रदान की जाएगी वह उन्हें चेक के रूप में दी जाएगी।
Gargi Puruskar yojna 2023 गार्गी पुरस्कार योजना 2023, पात्रता के मानदंड
आवेदन करने हेतु आपको पहले इस योजना के लिए पात्र होना होगा। तो इस योजना के पात्रता के मानदंड निम्नलिखित है
- आवेदक बालिका राजस्थान राज्य की स्थाई या मूलनिवासी होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए लिंग मानदंड भी है जो कहता है कि सिर्फ लड़कियां ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना के अंतर्गत लाभ सिर्फ 10वीं और 12वीं के लड़कियों को अच्छे अंक लाने पर प्रदान किया जाएगा।
- स्कूल द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र अगर उस बालिका के पास होगा तभी वह आवेदन कर सकेगी।
Gargi Puruskar yojna 2023 गार्गी पुरस्कार योजना 2023, आवश्यक दस्तावेज
योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है तो आपको आवेदन करने से पहले इनका प्रबंध करना होगा
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Gargi Puruskar yojna 2023 गार्गी पुरस्कार योजना 2023, आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करें
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे कि कंप्यूटर या मोबाइल पर कोई भी ब्राउज़र जैसे कि क्रोम या फायरफॉक्स को खोलना होगा।
- ब्राउज़र खोलने के बाद आपको उसमें गार्गी पुरस्कार योजना 2023 राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको उसका होम पेज खुलता हुआ दिखाई देगा। होम पेज पर आपको आवेदन करें क्या विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपसे आप से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे बालिका का नाम, रोल नंबर और मोबाइल नंबर आदि मांगी जाएंगी। आपको उन सभी को भर देना है और वेरिफाई के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- वेरीफाई बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी कक्षा दसवीं की सारी जानकारी भर देनी है।
- उसके बाद आपको अपने बैंक से संबंधित जानकारियां दर्ज करनी है।
- सभी जानकारियां दर्ज कर देने के बाद आपको उसमें आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जिन्हें अपलोड करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है और आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
- अपने आवेदन का प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं फोटो खींच सकते हैं या पीडीएफ फॉर्म ऐसे भी कर सकते हैं।