Haryana Chirayu Yojana हरियाणा चिरायु योजना , एक नज़र में
योजना का नाम | Chirayu Yojana Haryana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा |
योजना का लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
योजना का उद्देश्य | उपचार संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना |
राज्य | हरियाणा |
उपचार संबंधी सुविधा | 5 लाख रुपए तक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nha.gov.in/ |
Haryana Chirayu Yojana हरियाणा चिरायु योजना , क्या है
आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य में चिरायु योजना हरियाणा का संचालन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य कल्याण के लिए चिरायु योजना हरियाणा की शुरुआत की गई है।
इसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को उपचार संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 5 लाख रुपए तक का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा इस योजना में दिव्यांग का इलाज भी सम्मिलित किया गया है।
Haryana Chirayu Yojana हरियाणा चिरायु योजना , का उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा चिरायु योजना शुरू करने का उद्देश्य नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार संबंधी सहायता प्रदान करना है। इसके तहत नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का खर्च उपचार की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति का मूल अधिकार है, जो उन्हें अवश्य मिलना चाहिए। राज्य सरकार ने प्रदेश में SECC List में शामिल परिवारों के अलावा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए तक है
उन्हें भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। चिरायु योजना हरियाणा के माध्यम से गरीब नागरिकों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
Haryana Chirayu Yojana हरियाणा चिरायु योजना , लाभार्थियों को दिए जाएंगे योजना के माध्यम से कार्ड
- इसका लाभ प्रदान करने के लिए पात्र लाभार्थियों को गोल्डन हेल्थ कार्ड वितरित किए जाएंगे।
- लाभार्थी कार्ड के आधार पर अपनी बीमारी का इलाज समय पर करा सकेंगे।
- जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
- राज्य सरकार द्वारा 31 दिसंबर तक राज्य के नागरिकों को यह कार्ड प्रदान किए जाने का प्रावधान रखा गया है।
Haryana Chirayu Yojana हरियाणा चिरायु योजना , लाभ एवं विशेषताएं
- चिरायु योजना हरियाणा की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा की गई है।
- इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों को शामिल किया जाएगा ।
- इसके लिए लाभार्थियों को गोल्डन हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे जिससे अस्पतालों में बीमारी का इलाज निशुल्क करवा सकेंगे।
- हरियाणा चिरायु योजना के तहत 1500 बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
- गरीब लोग अपनी बीमारी का इलाज समय पर करवा सकेंगे।
- राज्य के लगभग 28 लाख परिवारों को बीमारी में इलाज पर आने वाले खर्च की चिंता से मुक्ति मिलेगी।
- योजना का लाभ सवा करोड़ ,हरियाणा की 50% जनता को प्राप्त होगा।
- SECC डेटाबेस में सभी परिवारों को सूचीबद्ध कवर किया जाएगा।
- लाभार्थी इस योजना का लाभ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके प्राप्त कर सकते हैं।
- बीमारी का सारा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा जिससे लाभार्थियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जा सकेगा।
Haryana Chirayu Yojana हरियाणा चिरायु योजना , पात्रता
- आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
Haryana Chirayu Yojana हरियाणा चिरायु योजना , आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थाई प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल का नंबर
Haryana Chirayu Yojana हरियाणा चिरायु योजना , आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले नजदीकी सीएससी सुविधा सेंटर जाना होगा।
- सीएससी सुविधा सेंटर से चिरायु योजना के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर मांगे गए दस्तावेज आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म वहीं पर जमा कर देना होगा जहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त किया था।
- इस प्रकार आप सिलाई योजना हरियाणा के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Haryana Chirayu Yojana हरियाणा चिरायु योजना , ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले चिरायु योजना हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से चिराई योजना हरियाणा के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।