Jharkhand CM Godhan Nyaya Yojana 2023 झारखंड मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना 2023 , क्या है, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता के मानदंड, आवेदन कैसे करें

Jharkhand CM Godhan Nyaya Yojana 2023 झारखंड मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना 2023 , एक  नज़र  में

योजना का नाम झारखण्ड गोधन न्याय योजना
योजना की श्रेणी राज्य सरकार की योजना
लाभार्थी प्रदेश के किसान और पशुपालक
उद्देश्य किसानों और पशुपालक की आय दोगुनी करना
वर्तमान वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी की जाएगी

 

Jharkhand CM Godhan Nyaya Yojana 2023 झारखंड मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना 2023 , प्रस्तावना

  • झारखंड गोधन न्याय योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट जारी करते हुए इस योजना की घोषणा की है।
  • राज्य सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए झारखंड मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना लाई हैं। इस  योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है।
  • इस योजना के तहत, सभी किसान और पशुपालक उचित मूल्य पर सरकार को पशु गोबर बेच सकेंगे। झारखंड गोधन न्याय योजना के तहत सरकार किसानों से गोबर खरीदकर उससे जैविक खाद और बायो गैस बनाएगी।

Jharkhand CM Godhan Nyaya Yojana 2023 झारखंड मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना 2023 , क्या है ?

  • इस योजना के तहत राज्य के सभी पशुपालकों और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार उचित मूल्य पर गोबर खरीदेगी। जिसका उपयोग बायो गैस और जैविक खाद बनाने में किया जाएगा।
  • इस वित्तीय वर्ष (2022-2023) में 40 हजार हितग्राहियों को अनुदान पर पशुधन वितरण के साथ ही प्रतिदिन 85 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
  • यह योजना किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि करेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार करेगी। बता दें कि इस बार बजट पेश करते हुए कृषि और कृषि से जुड़े क्षेत्रों के लिए 4091.37 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

Jharkhand CM Godhan Nyaya Yojana 2023 झारखंड मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना 2023 , उद्देश्य है ?

  • राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और उनके लिए आय का एक और स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड गोधन न्याय योजना शुरू की गई है। इस योजना के जरिए सरकार उनसे न सिर्फ गोबर खरीदेगी बल्कि उससे बायो गैस भी बनाएगी।
  • इसके साथ ही जैविक खाद का भी निर्माण किया जाएगा, जिसका उपयोग कृषि कार्यों में किया जा सकेगा। इन सभी कार्यों में रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। इसके अलावा योजना के माध्यम से किसान सशक्त और आत्मनिर्भर होंगे।
  • इससे साफ-सफाई भी बढ़ेगी और इसके साथ ही किसानों को जैविक खाद भी मिलेगी।

Jharkhand CM Godhan Nyaya Yojana 2023 झारखंड मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना 2023 , लाभ और विशेषताएं है ?

योजना के निम्नलिखित लाभ और विशेषताएं है

  • योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार किसानों से गाय के गोबर को खरीदेगी। इसकी मदद से उनकी एक स्थाई आय सुनिश्चित हो जाएगी।
  • जो गोबर झारखंड सरकार अपने राज्य के किसानों से खरीदेगी उसे वहां जैविक खाद और बायोगैस के निर्माण में लगाएगी। बायोगैस और जैविक खाद के निर्माण में कई कार्य करने पड़ते हैं जिसके लिए लोगों की जरूरत पड़ेगी। तो इससे रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।
  • किसान दूध बेचकर तो फायदा कमा ही लेते हैं और इस योजना की मदद से वे गोबर बेचकर भी धन कमा पाएंगे जिससे उनकी एक साइड इनकम बन जाएगी। जो उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव लाएगा और उनका जीवन स्तर भी सुधरेगा।
  • वैसे किसान अपने दुग्ध पशुओं के गोबर को आसपास की खाली जमीन पर फेंकता है जिससे प्रदूषण होता है बदबू आती है और कीटाणु भी फैलते हैं। योजना की मदद से सरकार उस गोबर को खरीदेगी जिससे किसान के आसपास के वातावरण में प्रदूषण कम होगा और स्वच्छता बनी रहेगी।
  • जो किसान इस योजना का लाभ उठाएंगे उनकी आमदनी मैं वृद्धि होगी और जीवन स्तर सुधरेगा। जिसे देखकर आसपास के दूसरे किसान भी इस अत्यंत कल्याणकारी और लाभकारी योजना की तरफ आकर्षित होंगे और पशुपालन की तरफ प्रोत्साहित होंगे।
  • योजना के अंतर्गत दूध उत्पादन का लक्ष्य तकरीबन 8500000 लीटर झारखंड सरकार के योजना संचालन विभागों द्वारा निर्धारित किया गया है।

Jharkhand CM Godhan Nyaya Yojana 2023 झारखंड मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना 2023 , महत्वपूर्ण दस्तावेज ?

योजना के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज ?

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

Jharkhand CM Godhan Nyaya Yojana 2023 झारखंड मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना 2023 , आवेदन कैसे करें ?

उन सभी इच्छुक आवेदकों  जो इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं,  योजना के लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा। इस योजना की अभी घोषणा की गई है। अभी तक योजना में आवेदन से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Comment