Jharkhand Fasal Rahat Yojna 2023 झारखंड फसल राहत योजना 2023, हाइलाइट्स
योजना का नाम | झारखंड फसल राहत योजना |
आरम्भ की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य के किसान नागरिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
उद्देश्य | प्राकृतिक आपदा के वजह से हुए फसल क्षति मामलों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना |
लाभ | वित्तीय सहायता |
श्रेणी | झारखंड सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | jrfry.jharkhand.gov.in |
Jharkhand Fasal Rahat Yojna 2023 झारखंड फसल राहत योजना 2023, क्या है
झारखंड सरकार राज्य के किसानों के कल्याण और विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। इस दिशा में अब राज्य सरकार ने फसल राहत योजना नामक एक नई कल्याणकारी योजना शुरू की है, जिसके तहत राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर झारखंड फसल राहत योजना 2023 शुरू की है, जो एक फसल मुआवजा योजना है। फसल राहत योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है, जो एक प्रकार की फसल मुआवजा योजना है।
राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई झारखंड फसल राहत योजना के तहत राज्य के किसानों को किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से फसलों के नुकसान पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं में सूखे, बाढ़, ओले आदि की स्थिति को शामिल किया है।
फसल राहत योजना झारखंड के तहत, भूमि मालिक किसानों और भूमिहीन किसानों दोनों को लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को फसल बीमा के लिए कोई प्रीमियम देने की आवश्यकता नहीं होगी, फसल क्षति होने पर सरकारी बीमा कंपनी द्वारा लाभार्थी किसानों को सीधे वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
मानसून के दौरान सामान्य से लगभग 50 प्रतिशत कम वर्षा के कारण उत्पन्न सूखे की संभावना को दूर करने के लिए राज्य में 1 जून, 2023 से 23 जुलाई, 2023 तक झारखंड फसल राहत योजना शुरू की गई है। इस योजना के सुचारू निष्पादन के लिए झारखंड सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है और अनुमान है कि इस साल दिसंबर के अंत तक यह योजना पूरे राज्य में लागू हो जाएगी।
Jharkhand Fasal Rahat Yojna 2023 झारखंड फसल राहत योजना 2023, उद्देश्य
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई झारखंड फसल राहत योजना 2023 का प्राथमिक उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति की स्थिति में राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। आपको बता दें कि यह योजना कोई बीमा योजना नहीं है, जिसके तहत किसानों को किसी भी तरह का प्रीमियम देना जरूरी है।
इस योजना के तहत पंजीकृत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति का मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा प्रदान किया जाता है। फसल राहत योजना के तहत किसानों को न्यूनतम 20 प्रतिशत फसल क्षति होने पर ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही इस योजना के तहत अधिकतम 5 एकड़ तक की भूमि में फसल क्षति के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
Jharkhand Fasal Rahat Yojna 2023 झारखंड फसल राहत योजना 2023, लाभ एवम विशेषताएं
योजना के लाभ एवं विशेषताओं का विवरण नीचे दिया गया है
- झारखंड फसल राहत योजना 2023 के अंतर्गत राज्य के किसानों को फसल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर सरकार के द्वारा कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- प्रधानमंत्री फसल राहत योजना 2023 एक राष्ट्रीय योजना है इसको राज्य स्तर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड फसल राहत योजना 2023 के रूप में किया है। और इसका लक्ष्य फसलों की बर्बादी की क्षतिपूर्ति करना है।
- यह योजना कोई प्रीमियम बीमा योजना जैसी नहीं है कि इसमें पहले प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा और उसके बाद ही बीमा राशि की प्राप्ति होगी। फसल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर सरकार खुद ही बिना किसी प्रीमियम राशि के किसान की आर्थिक मदद करेगी।
- इस योजना के तहत राज्य के ऐसे किसानों की मदद करने के लिए जो क्षति ग्रस्त हैं सरकार ने 100 करोड़ का बजट पारित किया है।
- क्योंकि फसल के नुकसान होने पर उसकी क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा नियुक्त कंपनी द्वारा की जाएगी। इससे उनकी हानि कम होगी और उनकी आय में वृद्धि होगी जिससे उनका जीवन स्तर सुधरेगा।
- इस योजना के तहत राज्य के जिन किसानों पर पहले कोई ऋण हुआ करता था चाहे वह कम हो या ज्यादा पूरा ऋण माफ कर दिया जाएगा।
- ऋण माफ करने हेतु झारखंड सरकार द्वारा तकरीबन 2000 करोड रुपए का बजट बनाया गया है।
Jharkhand Fasal Rahat Yojna 2023 झारखंड फसल राहत योजना 2023, पात्रता के मानदंड
योजना का लाभार्थी बनने के लिए आवेदन करने हेतु पात्रता के निम्नलिखित मानदंड हैं
- झारखंड फसल राहत योजना 2023 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक का झारखंड राज्य का स्थाई या मूलनिवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदन करने हेतु झारखंड का वह नागरिक किसान होना चाहिए और वह किसी दूसरे व्यवसाय से संबंध ना रखता हो ऐसा होना चाहिए।
- अगर आवेदक किसान पहले से किसी दूसरी सरकार द्वारा संचालित बीमा योजना का लाभ उठाता है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojna 2023 झारखंड फसल राहत योजना 2023, आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने हेतु आवेदन को निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत है
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- किसान का आईडी कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- खेत का खाता नंबर/खसरा नंबर के पेपर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Jharkhand Fasal Rahat Yojna 2023 झारखंड फसल राहत योजना 2023, पंजीकरण की प्रक्रिया
बिना किसी झंझट पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने डिवाइस जैसे कंप्यूटर या मोबाइल पर ब्राउज़र को खोलना होगा।
- ब्राउज़र खोलने के बाद आपको उसमें झारखंड फसल राहत योजना 2023 की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा।
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको उसका होमपेज दिखाई देगा जहां पर आपको किसान पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म के रूप में नया पेज प्रदर्शित होगा। आपसे इस पेज पर आप से संबंधित कुछ जानकारियां जैसे नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि मांगी जाएंगी जिन्हें आपको सब सही-सही दर्ज करना है।
- यह सब दर्ज कर देने के बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है। आपका इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण हुआ अब आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।