Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 ,Key Highlights
योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना |
किस ने लांच की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड के नागरिक |
उद्देश्य | बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rojgar.jharkhand.gov.in/ |
साल | 2023 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
वित्तीय सहायता | ₹5000 |
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 , प्रस्तावना
हमारे देश में कई नागरिक ऐसे हैं जो शिक्षित होने के बावजूद भी बेरोजगार हैं। ऐसा सभी नागरिक को को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आरंभ किया गया है।
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 , क्या है
इस योजना झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से झारखंड के सभी नागरिक जो शिक्षित होने के बावजूद भी बेरोजगार है उन्हें ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह प्रोत्साहन राशि साल में एक बार प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ केवल वही तकनीकी रूप से प्रशिक्षित नागरिक उठा सकते हैं जिनके पास नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी से किसी भी रोजगार या स्वरोजगार में शामिल ना होने का प्रमाणीकरण है।
यदि आप भी झारखंड के निवासी हैं एवं बेरोजगार हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 के माध्यम से झारखंड के बेरोजगार नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा उन्हें वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। इस योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पहुंचाई जाएगी।
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 , आवेदन
इस योजना के अंतर्गत आवेदन 1 अप्रैल से आरंभ होने जा रहे हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।
वह सभी नागरिक जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें एक एफिडेविट के माध्यम से सही सूचनाओं के बारे में उद्घोषणा करनी होंगी। आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में सभी सही जानकारी दर्ज करनी होगी।
यदि आवेदक ने कोई भी गलत जानकारी दर्ज की और इसकी जानकारी सत्यापन के दौरान पाई जाती है तो आवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जमा करना होगा।
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 ,उद्देश्य
झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य झारखंड के बेरोजगार नागरिकों की आर्थिक सहायता करना है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार लोगों को सरकार द्वारा ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
जिससे कि उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके। यह प्रोत्साहन राशि बेरोजगार नागरिकों को तब तक प्रदान की जाएगी जब तक उन्हें रोजगार प्राप्त नहीं हो जाता। झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 का लाभ झारखंड का प्रत्येक पात्र बेरोजगार नागरिक उठा सकता है।
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 , लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा आरंभ किया गया है।
- इसके माध्यम से झारखंड के बेरोजगार नागरिकों को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 का लाभ तकनीकी रूप से प्रशिक्षित नागरिक उठा सकते हैं। जिनके पास नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी से किसी भी रोजगार या स्वरोजगार में शामिल ना होने का प्रमाणीकरण है।
- बेरोजगार नागरिकों को प्रोत्साहन राशि तब तक प्रदान की जाएगी जब तक उन्हें रोजगार प्राप्त नहीं हो जाता।
- इससे झारखंड के बेरोजगार नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा उन्हें वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
- यह प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के खाते में सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पहुंचाई जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन 1 अप्रैल से आरंभ होने जा रहे हैं।
- इस योजना का आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।
- वह सभी नागरिक जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें एफिडेविट के माध्यम से सही सूचनाओं के बारे में उद्घोषणा करनी होगी।
- आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में सभी सही जानकारी दर्ज करनी होगी।
- यदि आवेदक द्वारा कोई भी गलत जानकारी दर्ज की गई है और इसकी जानकारी सत्यापन के दौरान पाई जाती है तो आवेदक खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 , की पात्रता
- आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
- आवेदक बेरोजगार होना चाहिए।
- आवेदक का वोटर लिस्ट या राशन कार्ड में नाम होना चाहिए।
- आवेदक का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 , महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- किसी रोजगार या स्वरोजगार से ना जुड़ा होने का शपथ पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- नियोजनालय का रजिस्ट्रेशन नंबर (यदि रजिस्ट्रेशन नंबर 3 साल पुराना है तो नवीकरण आवश्यक है)
- स्पेशल कैटेगरी प्रमाण पत्र
- सरकारी संस्थान का तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 , आवेदन करने की प्रक्रिया
झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 आवेदन के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- सर्वप्रथम झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर न्यू जॉब सीकर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात एक नया पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा ।
- इसके बाद सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अब एक नया पेज में पूछी जानकारी नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करनी होगी।
- अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 , पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज परयूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब साइन इन के विकल्प पर क्लिक कर पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2023 झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 , आवेदन पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन के सेक्शन में आना होगा।
- इसके पश्चात मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने पर पीडीएफ फॉर्मेट में आवेदन पत्र खुल कर आएगा।
- डाउनलोड की विकल्प पर क्लिक करने पर आवेदन पत्र डाउनलोड हो जाएगा।