Khatu Shyam Ji Darshan Online Booking 2023 खाटू श्याम जी ऑनलाइन बुकिंग 2023 , एक नज़र में
आर्टिकल का नाम | Khatu Shyam Ji Darshan |
मंदिर का नाम | बाबा खाटू श्याम मंदिर |
राज्य | राजस्थान |
जिला | सीकर |
दर्शन | दिन में 2 चरणों में |
प्रति चरण दर्शनार्थी संख्या | 7500 |
टिकट बुकिंग करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | http://shrishyamdarshan.in/hindi.php |
Khatu Shyam Ji Darshan Online Booking 2023 खाटू श्याम जी ऑनलाइन बुकिंग 2023 , प्रस्तावना
भारत में आस्था और श्रद्धा का सर्वोपरी स्थान है। देश में कई स्थानों को पवित्र माना जाता है जहां लोग जा कर अपने भगवान के दर्शन कर अपने को धन्य समझते हैं।
राजस्थान का सीकर जिला बाबा खाटू श्याम जी के मंदिर के लिए काफी प्रसिद्ध है। खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान आते हैं। राजस्थान में खाटू श्याम बाबा दर्शन के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग सीकर पहुंचते हैं। इस स्थान को शेखावाटी के नाम से भी जाना जाता है।
Khatu Shyam Ji Darshan Online Booking 2023 खाटू श्याम जी दर्शन ऑनलाइन बुकिंग 2023 , क्या है
राजस्थान के सीकर जिले में ही खाटू श्याम जी का मंदिर स्थित है। शिलालेख के अनुसार श्री खाटू श्याम जी के मंदिर की स्थापना 3 संवत 1777 के दिन रखी गई थी। इस मंदिर के पुजारी चौहान राजपूत रहे हैं।
खाटू श्याम बाबा के मंदिर की चल एवं अचल संपत्ति की देखभाल का कार्य चौहान परिवार द्वारा किया जाता है सन 1986 में इस मंदिर के लिए एक वंशानुगत ट्रस्ट का गठन भी किया गया।
भक्त खाटू श्याम जी के दर्शनभलाषी को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। तभी आप दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। बिना ऑनलाइन बुकिंग के आपको मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
Khatu Shyam Ji Darshan Online Booking 2023 खाटू श्याम जी ऑनलाइन बुकिंग 2023 ,खाटू श्याम जी की आरती का समय
आरती का नाम | आरती का समय |
खाटू श्याम जी की मंगला आरती | सुबह 4:30 बजे से 5:45 बजे तक |
खाटू श्याम जी की श्रृंगार आरती | सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक |
खाटू श्याम जी की भोग आरती | दोपहर 12:15 बजे से 12:30 बजे तक |
खाटू श्याम जी की संध्या आरती | शाम 6 बजे से 7:15 बजे तक |
खाटू श्याम जी की शयन आरती | रात 9:00 बजे से 10:00 बजे तक |
Khatu Shyam Ji Darshan Online Booking 2023 खाटू श्याम जी ऑनलाइन बुकिंग 2023 , जरूरी दिशा निर्देश
- खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है।
- खाटू श्याम बुकिंग करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- रविवार शुल्क पक्ष की एकादशी और विशेष अवसरों पर दर्शन की व्यवस्था बंद रहेगी।
- मंदिर के दर्शन के समय में विशेष उत्सव या फिर किसी अन्य कारण से परिवर्तन किया जा सकता है।
- भक्तों को दर्शन पंजीकरण करने से 1 दिन में एक बार ही दर्शन करने का मौका मिलेगा।
- दर्शनार्थियों को मंदिर में फूलों की माला, प्रसाद, नारियल, ध्वजा जैसी सामग्री को ले जाना वर्जित किया गया है।
- भक्तों को दर्शन से पहले अपने हाथ पैर साबुन से धोकर ही प्रवेश करना होगा।
- भक्तों को मंदिर में किसी भी वस्तु को नहीं छुना होगा और अपने साथ सेनीटाइजर रखना होगा।
- दर्शन करने से पहले भक्तों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनकी बुकिंग की पुष्टि हो गई है या नहीं।
- अनावश्यक रूप से मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ाने से बचें।
- सभी भक्तों के लिए मंदिर में प्रवेश करने के लिए दर्शन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
Khatu Shyam Ji Darshan Online Booking 2023 खाटू श्याम जी ऑनलाइन बुकिंग 2023 , दर्शन टाइमिंग
- श्री श्याम दर्शन के लिए मंदिर 5am से 1 pm तक खुला रहता है।
- शाम 4 pm से 10 pm तक मंदिर दर्शन हेतु खुला रहता है।
- शीतकाल में दर्शन हेतु मंदिर के समय में आंशिक परिवर्तन होता है।
- खाटू श्याम बाबा जी की आरती के समय और उनके सिंगार के समय पर्दा रहता है।
Khatu Shyam Ji Darshan Online Booking 2023 खाटू श्याम जी ऑनलाइन बुकिंग 2023 , बुकिंग प्रक्रिया
- ऑनलाइन बुकिंग के लिए सर्वप्रथम श्री श्याम दर्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दर्शन पंजीयन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म पर टिकट सामान्य, तत्काल या फिर विदेशी टिकट का चयन करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म में दर्शन करने की तारीख, टाइम स्लॉट, टोटल सदस्य, अपना नाम, ईमेल आईडी, आधार नंबर और मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- जानकारी दर्ज कर Book Darshan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बुकिंग आईडी के साथ एक पुष्टिकरण संदेश भेज दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप आसानी से खाटू श्याम दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।