Maharashtra Kishori Shakti Yojna 2023 महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023 , एक नज़र में
योजना का नाम | महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना (MKSY) |
योजना से संबंधित राज्य | महाराष्ट्र |
विभाग | महिला एवं बाल विकास |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
योजना की लाभार्थी | महाराष्ट्र राज्य की 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियाँ |
योजना का उद्देश्य | महाराष्ट्र राज्य की किशोरियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना |
योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट | womenchild.maharashtra.gov.in |
Maharashtra Kishori Shakti Yojna 2023 महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023 क्या है ?
हमारे देश की केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के उत्थान के लिए समय-समय पर ऐसी योजनाएं लाती रहती हैं, जिससे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को कम किया जा सके।
अगर महिलाएं शिक्षित और सशक्त होंगी तो हमारा देश और समाज दोनों विकास के पथ पर आगे बढ़ेंगे। सरकारें अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं कि महिलाओं को भी वही दर्जा मिले जो पुरुषों को मिलता रहा है।
यह योजना राज्य में 11 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शुरू की गई है।
Maharashtra Kishori Shakti Yojna 2023 महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023 के क्या उद्देश्य है ?
महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना एक विकास योजना है जिसके तहत महाराष्ट्र की राज्य सरकार राज्य की किशोरियों को आत्मनिर्भर और सशक्त होने के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करेगी। योजना के अनुसार, प्रशिक्षण के सभी खर्च महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियां जो बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं, वे योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
राज्य सरकार का कहना है कि अगर किसी बच्ची को अच्छा पोषण और अच्छी शिक्षा मिलती है तो उसके स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। जब एक लड़की स्वस्थ होती है, तो उसका परिवार और देश दोनों समृद्ध, मजबूत और सक्षम बनते हैं।
महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकार के अधीन काम करने वाला महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा।
Maharashtra Kishori Shakti Yojna 2023 महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023 के क्या लाभ और विशेषताएं हैं ?
- योजना के तहत प्रदेश की किशोरी बालिकाओं का किसी कारणवश स्वास्थ्य खराब होने पर स्वास्थ्य शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी स्तरों के कार्यक्रमों में किशोरी मेलवा और किशोरी आरोग्य शिविर में बालिकाओं को मुफ्त में फोलिक एसिड की गोलियों के बारे में जानकारी दी जाएगी और प्रदान भी की जाएंगी। ऐसे कार्यक्रमों में बालिकाओं के व्यक्तिगत और स्वच्छता प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जाता है।
- वर्तमान समय में महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023 महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर, अकोला, औरंगाबाद, भंडारा, चंद्रपुर, धुले, हिंगोली, जलगांव, जालना, लातूर, नंदुरबार, उस्मानाबाद, परभणी, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, ठाणे, वर्धा, वाशिम शहरों में लागू की गई है।
- योजना के अंतर्गत किशोरिया आत्मनिर्भर बन सकें इसलिए उन्हें ऊपर चर्चित किए गए कार्यक्रमों में व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
- राज्य की वे लड़कियां जिन्हे किसी कारणवश वर्ष के बीच में ही अपनी पढ़ाई को छोड़ना पड़ता है उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से प्रतिवर्ष ₹100000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
- महाराष्ट्र सरकार की तरफ से योजना के अंदर एक प्रावधान रखा गया है जिसके अंतर्गत किशोरी बालिका अगर 6 वर्ष की आयु पार कर जाती है तो उसे स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
- 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को महिला एवं बाल विकास विभाग महाराष्ट्र सरकार की ओर से कौशल निर्माण या स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
Maharashtra Kishori Shakti Yojna 2023 महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023 के लिए पात्रता के क्या मानदंड हैं ?
योजना के लिए आवेदन करने हेतु पात्रता के निम्नलिखित मानदंड हैं
- आवेदक किशोरी या बालिका महाराष्ट्र राज्य की स्थाई या मूलनिवासी होनी चाहिए। किसी अन्य राज्य का आवेदक योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकता।
- योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु किशोरी की उम्र 11 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक किशोरी या बालिका बीपीएल परिवार से होनी चाहिए।
- योजना के अंतर्गत कौशल निर्माण या स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु किशोरी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Maharashtra Kishori Shakti Yojna 2023 महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023 ,महत्वपूर्ण दस्तावेज है ?
योजना के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों का प्रबंध करना होगा
- आवेदक किशोरी का आधार कार्ड
- आवेदक बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- आवेदक किशोरी का BPL राशन कार्ड
- आवेदक किशोरी के स्कूल के शैक्षिक प्रमाण पत्र
- आवेदक किशोरी के स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (TC) आवेदक किशोरी का जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
Maharashtra Kishori Shakti Yojna 2023 महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023, आवेदन कैसे करें ?
योजना के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करें
साथियों, किशोरी शक्ति योजना के आवेदन के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र पर स्कूल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत किशोरियों का चयन किया जाएगा।
योजना के तहत पात्र किशोरियों के नाम आंगनवाड़ी महिलाओं द्वारा चुने जाएंगे और महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजे जाएंगे। विभाग द्वारा जांच में सही पाए जाने पर बालिकाओं को योजना के लिए पंजीकृत कर संबंधित लाभ दिए जाएंगे।
इस तरह आप महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।