MP Mukhyamantri Kanya Abhibhavak Pension Yojna मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2023,क्या है, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवेदन कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज MP Mukhyamantri Kanya Abhibhavak Pension Yojna
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2023 प्रस्तावना
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पास आय के स्रोत के पर्याप्त साधन नहीं होते हैं। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी वर्गों के नागरिकों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु विभिन्न योजनाओं को आरंभ किया जाता रहता है।
इस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कमजोर वर्ग के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा उन सभी अभिभावक को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिनके इकलौती संतान बेटी है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2023 क्या है?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना का आरंभ किया गया है। इसे आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब वर्ग के अभिभावकों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनकी केवल एक कन्या संतान है और उसका विवाह हो गया है।
और ऐसे में परिवार के पास कोई भी आय का साधन उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा अभिभावक की आयु 60 वर्ष से ज्यादा हैं ऐसे लोगों को सरकार द्वारा प्रतिमाह 600 रुपए की पेंशन सहायता प्रदान की जाएगी।
इस सहायता का लाभ उन लोगों को ही प्रदान किया जाएगा जिनके कोई पुत्र नहीं है या उनका पुत्र जीवित नहीं है। इस योजना को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2023 , एक नज़र में
योजना का नाम- MP Mukhyamantri Kanya Abhibhavak Pension Yojana
शुरू की गई -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
योजना का विभाग- सामाजिक न्याय विभाग मध्य प्रदेश
योजना का लाभार्थी -राज्य के नागरिक
योजना का उद्देश्य -गरीब वर्ग को आर्थिक सहायता प्रदान
पेंशन राशि- 600 रुपए प्रतिमाह
योजना का राज्य -मध्य प्रदेश
योजना का साल -2023
आवेदन प्रक्रिया -ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट- http://www.mpedistrict.gov.in/
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2023 उद्देश्य
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना को आरंभ किया गया । योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे अभिभावकों , जिनके केवल एक ही संतान पुत्री है और उसका विवाह हो गया है ,को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ।
ऐसे कन्याओं के अभिभावकों कों सरकार द्वारा हर महीने पेंशन के रूप में 600 रुपए की वृद्धि सहायता प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता अभिभावकों के बैंक खाते में सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाएगी। ताकि वे अपने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली चीजों को खरीद सके।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2023 के लाभ
- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2023 का लाभ राज्य के गरीब दंपत्ति को मिलेगा।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी दंपत्ति को हर महीने 600 रुपए की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
- यह पेंशन राशि सीधे अभिभावक के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- केवल उन सभी दंपत्ति को योजना का लाभ मिलेगा। जिनके केवल एक कन्या पुत्री है और उसकी शादी कर दी गई है।
- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना बुजुर्ग माता-पिता के लिए काफी लाभदायक होगी।
- इसके माध्यम से अभिभावकों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
- वृद्धावस्था में अभिभावकों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के माध्यम से बुजुर्ग माता-पिता को जीने की नई राह मिलेगी।
- इस योजना के माध्यम से अभिभावक अपना जीवन सुचारु रुप से व्यतीत कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2023 पात्रता
- आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आयकर दाता अभिभावक है इस योजना में आवेदन करने हेतु पात्र नहीं होंगे।
- अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए।
- इस योजना के लिए आवेदक को केवल एक बालिका का अभिभावक होना चाहिए।
- यदि एक पुत्री के अलावा कोई पुत्र भी है तो इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- आवेदनकर्ता की बेटी का विवाह होना आवश्यक है विवाह नहीं hone par आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2023 ,आवश्यक दस्तावेज
- दोनो दंपतियों का आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- यदि महिला है तो उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2023 ,आवेदन कैसे करें?
- सर्वप्रथम इसके लिए मध्य प्रदेश की राज्य लोक सेवा अधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर एमपी ई डिस्टिक पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही नया पेज पर विभाग वार में सामाजिक न्याय विभाग का चयन करना होगा
- इसके बाद संचालित योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना का चयन करना होगा।
- आवेदन करने हेतु आवेदन फॉर्म खुल में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।।
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।