Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 ,लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण दस्तावेज

Table of Contents

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , एक नज़र में

योजना का नाम मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना
किसने आरंभ की उत्तराखंड सरकार
योजना का लाभार्थी उत्तराखंड के वे बच्चे जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपने माता पिता को खो दिया है।
योजना का उद्देश्य बच्चों को भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च की जाएग
योजना का साल 2023
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन
आर्थिक सहायता ₹3000
सरकारी नौकरी में कोटा 5%

 

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , प्रस्तावना

देश में कई बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने अपने माता पिता को खो दिया है ,कोरोना वायरस संक्रमण के कारण । कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में कई नागरिकों की मृत्यु हुई है।

उत्तराखंड के ऐसे सभी बच्चों के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से सभी बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , क्या  है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना प्रदेश के उन बच्चों के लिए आरंभ की गई है जिनके माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है।

इस योजना के माध्यम से ऐसे सभी बच्चों को ₹3000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता भरण-पोषण भत्ता के रूप में प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रदान की जाएगी।

जिससे कि वह अपना भरण पोषण कर सकें और आत्मनिर्भर बन सके। यह आर्थिक सहायता सभी पात्र बच्चों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बच्चे का बैंक में खाता होना अनिवार्य है।

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , शुभारंभ

कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसका लाभ लाभार्थियों को  डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया जाएगा।

इस योजना का शुभारंभ 2 अगस्त 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। प्रदेश के कई बच्चे ऐसे हैं जो अनाथ हो गए हैं एवं कई बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने माता-पिता में से किसी एक को खो दिया है।

विभाग द्वारा ऐसे 2311 बच्चों को चिन्हित किया गया है। लेकिन अभी केवल 27% बच्चों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ बच्चों को पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 ,बढ़ाया जाएगा दायरा

सरकार द्वारा योजना का दायरा भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब कोविड-19 के अलावा अन्य बीमारियों से माता-पिता या दोनों में से किसी एक की मृत्यु होने पर भी मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 का लाभ प्रदान किया जाएगा।

यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि कुछ व्यक्तियों की कोविड जांच कराने से पहले ही मृत्यु हो गई थी। इस स्थिति में ऐसे बच्चे जो कोरोनाकाल में अनाथ हुए हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जन्म से 21 साल तक के प्रभावित बच्चों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , कार्यान्वयन

  • वह सभी बच्चे जो मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के पात्र हैं उनको चुनने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी की होगी।
  • नोडल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक लाभार्थी बच्चे को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
  • क्षेत्र में पंचायती राज संस्थान, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत स्तरीय, बाल संरक्षण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिक्षा गढ़ आदि नोडल अधिकारी का अपने क्षेत्र में बच्चों का चयन करने में सहयोग करेंगे।
  • सभी पात्र बच्चों की सूची तैयार की जाएगी।
  • सूची तैयार होने के बाद नोडल अधिकारी द्वारा सभी पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • नोडल अधिकारी द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज समय से तैयार कर लिए जाएं।
  • सभी पात्र बच्चों की सूची का रिकॉर्ड तहसील स्तर पर भी जमा किया जाएगा।

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , उद्देश्य

इस  योजना  को प्रदेश के उन बच्चों के लिए आरंभ किया गया है जिनके माता पिता की मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो गई है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे कि वह अपना भरण-पोषण कर सकें।

इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार द्वारा ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रतिमाह बच्चे की 21 वर्ष की आयु होने तक प्रदान की जाएगी। इसकी वजह से अब प्रदेश के बच्चों को अपने भरण-पोषण के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , लाभ

  • वह बच्चे जिनके माता पिता की मृत्यु 1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 के बीच कोविड-19 महामारी या अन्य बीमारी से हुई हो।
  • यदि माता-पिता में से किसी एक का पूर्व में देहांत हो चुका हो और एक की मृत्यु कोविड-19 महामारी से हुई हो।
  • 1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 तक परिवार के एकलौते कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने की स्थिति में।
  • यदि बच्चे के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी हो एवं बच्चे के संरक्षक की मृत्यु 1 मार्च 2020 से लेकर 31 मई 2022 के बीच कोविड-19 या किसी अन्य बीमारी के कारण हुई हो।

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इससे उन सभी बच्चों जिनके माता-पिता या अभिभावक की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ।
  • इससे प्रतिमाह ₹3000 की आर्थिक सहायता बच्चे की 21 वर्ष की आयु होने तक प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता सभी पात्र बच्चों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • उत्तराखंड सरकार ऐसे सभी बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार प्राप्त करने में भी सहायता करेगी ।
  • सरकार द्वारा ऐसे बच्चों के लिए सरकारी नौकरी में 5% का कोटा भी रखा जाएगा।
  • इसके अंतर्गत बच्चे की पैतृक संपत्ति को बेचने का अधिकार बच्चे के वयस्क होने तक किसी को भी नहीं दिया जाएगा।
  • इस बात की जिम्मेदारी संबंधित जिले के जिला अधिकारी को दी जाएगी।
  • इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत बच्चों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था भी की जाएगी।

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , पात्रता

  • आवेदक उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक उम्मीदवार का बैंक में आधार  से  लिंक  खाता होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हुई हो।

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र

Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 , आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम गवर्नमेंट ऑफ उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिसेंट अपडेट्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आवेदन पत्र के विकल्प पर क्लिक करके इसका प्रिंट निकालना होगा।
  • इस फॉर्म में बच्चे का नाम, जन्मतिथि, धर्म, जाति, आधार कार्ड नंबर, स्थानीय पता, वर्तमान पता, शैक्षिक योग्यता विद्यालय का नाम आदि दर्ज करना होगी।
  • इसके पश्चात सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इससे अटैच करना होगा।
  • अब इस फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

Leave a Comment