Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना , Key Highlights
योजना का नाम | Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana |
घोषणा की गई | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना |
आर्थिक सहायता राशि | 6,000 रुपए |
लाभ दिया जाएगा | 1.5 करोड़ किसान परिवारों को |
राज्य | महाराष्ट्र |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना , प्रस्तावना
भारत एक कृषि प्रधान देश है। जिसमें से 75% लोग खेती पर निर्भर करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति खेती पर ही निर्भर रहती है।बारिश की अनिश्चितता और प्राकृतिक आपदा के कारण किसान की फसल खराब हो जाती है।
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की । प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की तर्ज पर नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना शुरू की गयी है।
इसके माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बजट 2023-24 पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है।
नमो शेतकरी महासम्मा निधि योजना के तहत राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना , क्या है
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 9 मार्च को वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया । इसमें राज्य के किसानों के लिए नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना 2023 शुरू करने की घोषणा की गई है।
इस योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर शुरू किया जा रहा है। नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
किसानों को यह आर्थिक सहायता राशि तीन सामान किश्तों में प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
अब किसानों को खेती करने के लिए केंद्र सरकार की किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत 6000 रुपए और महाराष्ट्र सरकार द्वारा 6000 रुपए मिलकर प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
इस योजना के संचालन हेतु सरकार द्वारा 6900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी। और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना ,का उद्देश्य
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया । इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसके अलावा सरकार द्वारा किसानों को 1 रुपए प्रीमियम पर फसल का बीमा किया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों से बीमा प्रीमियम का 2 % लिया जाता है।
लेकिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा फसल बीमा के लिए किसानों को केवल बीमा प्रीमियम का 1 प्रतिशत देना होगा। इससे सरकारी खजाने पर हर साल 3212 करोड रुपए का बोझ पड़ेगा। सरकार का एकमात्र लक्ष्य राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना , लाभ एवं विशेषताएं
- नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मन निधि योजना जैसी ही एक योजना है।
- इसके माध्यम से महाराष्ट्र सरकार किसान परिवार को प्रतिवर्ष से 6000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- महाराष्ट्र के किसानों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए , इसमें से 50% महाराष्ट्र सरकार की ओर से और दूसरा 50% हिस्सा केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किया जाएगा।
- पात्र किसानों को इसका लाभ तीन किस्तों में दिया जाएगा।
- हर तीन महीने में किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपए जमा किए जाएंगे।
- इसके अलावा किसानों के बीमा प्रीमियम का भुगतान भी महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
- राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- प्रतिवर्ष 6900 करोड़ रुपए सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए खर्च किए जाएंगे।
- यह योजना राज्य के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना , पात्रता
- आवेदक को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
- केवल राज्य के आवेदक किसान ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
- किसान के पास स्वयं की भूमि होनी चाहिए।
- आवेदक किसान को महाराष्ट्र के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना , आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- जमीनी दस्तावेज
- खेत का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना , आवेदन कैसे करें?
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसानों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है।
जिसके माध्यम से राज्य के किसान परिवारों को प्रतिवर्ष से 6 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च नहीं किया गया है।
जैसे ही सरकार द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी। तो हम आपको आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।