UP Mukhyamantri Jal Sakhi Yojna 2023 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जल सखी योजना 2023 , एक नज़र में
योजना का नाम | यूपी जल सखी योजना |
आरम्भ की गई | उत्तर प्रदेश राज्य की सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 में |
लाभार्थी | ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाएं |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
उद्देश्य | महिलाओं को रोजगार का लाभ देकर आत्मनिर्भर बनाना |
लाभ | रोजगार |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jalshakti-ddws.gov.in/ |
UP Mukhyamantri Jal Sakhi Yojna 2023 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जल सखी योजना 2023,क्या है ?
राज्य में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी जल सखी योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से पात्र महिलाओं को रोजगार का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी महिला को वेतन के रूप में छह हजार तक की राशि दी जाएगी।
यूपी जल सखी योजना के तहत काम करने वाली महिलाओं को भी प्रशिक्षण का लाभ दिया जाएगा ताकि उन्हें अपने काम में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाली 10 वीं और 10 वीं पास पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
हमारे राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी जल सखी योजना 2023 शुरू की गई है, जिसके तहत हर लाभार्थी महिला को रोजगार का लाभ दिया जाएगा। इस रोजगार के तहत उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बिल डिटेलिंग और रिकवरी का काम करना होगा,
जिसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण का लाभ भी दिया जाएगा। हमारे राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी जल सखी योजना 2023 शुरू की गई है, जिसके तहत हर लाभार्थी महिला को रोजगार का लाभ दिया जाएगा।
इस रोजगार के तहत उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बिल डिटेलिंग और रिकवरी का काम करना होगा, जिसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।
UP Mukhyamantri Jal Sakhi Yojna 2023 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जल सखी योजना 2023, क्या उद्देश्य है ?
उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गरीब महिलाओं को रोजगार प्रदान करने और उन्हें शहरी महिलाओं की तरह आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूपी जल सखी योजना 2023 शुरू की गई है।
जिसमें आवेदन करने से हर लाभार्थी महिला को रोजगार मिलेगा और वह इससे मिलने वाली सैलरी से अपना आर्थिक जीवन आसानी से जी सकेगी। यूपी जल सखी योजना के सफल संचालन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार हर ग्राम पंचायत में जल सखी स्थापित करने का कार्य करेगी,
जिससे नल कनेक्शन का बिल और वसूली की जाएगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार का लाभ मिलेगा साथ ही समाज में उनकी स्थिति में भी सुधार होगा।
UP Mukhyamantri Jal Sakhi Yojna 2023 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जल सखी योजना 2023,लाभ और विशेषताएं हैं ?
योजना की निम्नलिखित लाभ और विशेषताएं हैं
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जल सखी योजना 2023 के संचालन से उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
- केंद्र सरकार द्वारा संचालित हर घर जल योजना उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा जारी की गई है।
- योजना के अंतर्गत आवेदन कर्ता महिला को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिससे उन्हें ₹6000 महीने तक का वेतन मोहिया भी कराया जाएगा।
- रोजगार प्राप्त होने से और ₹6000 प्रति माह कमाने से उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
- खुद का रोजगार और हर महीने वेतन प्राप्त होने के कारण उन्हें अपने परिवार के पुरुष पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। वे अपना खर्च खुद ही निकाल सकेंगे।
- रोजगार के लिए जो जानकारी उस महिला को होनी चाहिए उसका प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उसे दिया जाएगा।
- इस योजना के ग्राम पंचायत स्तर के पहले चरण पर तकरीबन 20000 महिलाओं को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।
UP Mukhyamantri Jal Sakhi Yojna 2023 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जल सखी योजना 2023, पात्रता क्या है ?
इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु पात्रता के निम्नलिखित मानदंड है
- आवेदन कर्ता महिला उत्तर प्रदेश की स्थाई या मूलनिवासी होनी चाहिए।
- रोजगार का अवसर आवेदन कर्ता महिला को तभी प्राप्त होगा अगर वह किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड स्कूल से 10वीं और 12वीं पास होगी।
UP Mukhyamantri Jal Sakhi Yojna 2023 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जल सखी योजना 2023, महत्वपूर्ण दस्तावेज है
- आवेदिका का आधार कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 10वीं/12वीं कक्षा की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
UP Mukhyamantri Jal Sakhi Yojna 2023 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जल सखी योजना 2023,आवेदन कैसे करें ?
इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करें
- सबसे पहले आवेदन कर्ता महिला को ग्राम पंचायत या विकास खंड कार्यालय में जाना होगा।
- इन दोनों में से किसी भी कार्यालय में उस महिला को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जल सखी योजना 2023 से संबंधित आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद महिला को उस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भर देने के बाद उन जानकारियों का प्रमाण देने के लिए महिला को जानकारी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज संगलन करने होंगे जिनका विवरण ऊपर दिया गया था।
- फॉर्म पूरा कंप्लीट हो जाने के बाद महिला को उसे कार्यालय में मौजूद अधिकारी के पास जमा कर देना है।